फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण संपर्क मार्गों का शीघ्र होगा कायाकल्प

विज्ञापन
23एमएनपी-27-विकास खंड मैनपुरी के गांव अंगौथा में बदहाल सड़क - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। देहात के 172 संपर्क मार्गों का शीघ्र ही कायाकल्प होगा। जिला पंचायत द्वारा चयनित किए गए संपर्क मार्गों पर दो महीने में काम पूरा करके चालू कराया जाएगा। इन संपर्क मार्गों को सीसी और आरसीसी में बदलकर आम लोगों की सुविधा के लिए चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क सुविधा योजना के तहत जिला पंचायत जिले के 172 संपर्क मार्गों पर आरसीसी और सीसी रोड बनाएगी। इन मार्गों की लंबे समय से हालत खराब चल रही है। कहीं कच्चा रास्ता है तो कहीं पुरानी सड़क ही जर्जर हो चुकी है। लंबे समय से इन मार्गों से गुजरने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार आने वाले ग्रामीण, बीमार को अस्पताल तक लाने वाले लोग, मंडी में अनाज बेचने के लिए आने वाले किसान आए दिन परेशान होते हैं। घर से साइकिलों से स्कूल जाने वाले बच्चों को इन मार्गों पर परेशानी होती है। कई मार्गों पर चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन तक निकलना मुश्किल हैं। सड़क सुविधा योजना के तहत अब इन 172 संपर्क मार्गों का दो महीने में जिला पंचायत द्वारा कायाकल्प किया जाएगा।
यह संपर्क मार्ग हुए शामिल
सड़क सुविधा योजना के तहत 172 संपर्क मार्ग चयनित किए गए हैं। इनमें विकासखंड करहल के 11, किशनी के 25, जागीर के 13, मैनपुरी के 25, बरनाहल के 20, घिरोर के 48, बेवर के चार, कुरावली के 16, सुल्तानगंज के सात मार्गों का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

14.95 करोड़ की लागत से होगा काम
सड़क सुविधा योजना में चयनित किए गए जिले के 172 संपर्क मार्गों पर 14.95 करोड़ की लागत से काम होगा। इन मार्गों पर किए जाने वाले काम से इन मार्गों का दो महीने में कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत 172 संपर्क मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा। टेंडर के बाद काम शुरू कराया जाएगा। दो महीने में काम पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है।
संध्या यादव बेबी, अध्यक्ष जिला पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें