फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब, सरकार से ने संयम से काम नहीं लिया तो परिणाम होगा घातक : रामगोपाल

विज्ञापन
भोगांव में एक निजी कार्यक्रम में बोलते प्रो.रामगोपाल यादव - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के एक साथ इस्तेमाल से देश में विघटन की स्थिति पैदा हो सकती है। सरकार ने अगर सावधानी और संयम से काम नहीं लिया तो परिणाम घातक होंगे। भारत के चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी मुेल्क हैं। चीन से संबंध बेहतर नहीं हैं और पाकिस्तान को हमेशा मलाल है कि मेरे देश को तोड़ दिया गया था। वह कोशिश करेंगे कि हिंदुस्तान भी टूटे, लेकिन हमारे शासक यह नहीं समझ पा रहे हैं। यह बातेें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने रविवार को भोगांव में एक निजी कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के माध्यम से जिन्हें देश से बाहर भेजा जाएगा, उन्हें दूसरे देश घुसने नहीं देंगे ऐसे में वे तो मारे जाएंगे। कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब शासन से अपराधियों को संरक्षण मिलने लगे तो कानून व्यवस्था के ठीक होने की उम्मीद करना नासमझी है। जो धर्म और संस्कृति की बात करते थे उनके राज्य में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है यह हम सभी देख रहे हैं। सरकार प्रदेश में बलात्कारियों का साथ दे रही है।
एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह, विधायक सदर राजू यादव, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, पूर्व राज्यमंत्री आलोक शाक्य, जिलाध्यक्ष दीप सिंह पाल, डॉ. विजय यादव, संजय यादव, रावल सिंह यादव, अकबर कुरैशी, संतोष यादव, अशोक यादव, मनोज यादव, मेहरबान सिंह और सौरभ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसआईटी करेगी बेहतर जांच
नवोदय विद्यालय में हुई छात्रा की कथित हत्या के मामले में सपा राष्ट्रीय महासचिव ने एसआईटी जांच पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने सीबीआई जांच के लिए गृहमंत्री से मांग की थी, लेकिन सीबीआई के पास काम अधिक है। सीबीआई इस केस को टेकअप करती है या नहीं यह देखना है। उन्होंने कहा कि एसआईटी इस मामले में सीबीआई से बेहतर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें