फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब न देने पर 25 पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पंचायती राज विभाग के सचिव मनमानी पर उतारू हैं। वे विभागीय अफसरों के निर्देशों पर अमल नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि विकास कार्य और शौचालय निर्माण में लापरवाही पर मिले स्पष्टीकरण का भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। डीएम के निर्देश पर अब डीपीआरओ ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही पर 25 पंचायत सचिवों को अब प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकासकार्यों को रफ्तार देने के लिए पंचायती राज विभाग संजीदा है। पिछले दिनों डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया तो तमाम ग्राम पंचायतों में लापरवाही सामने आई। 25 ग्राम पंचायतों की स्थिति बेहद खराब मिली। इस पर डीएम सीपी सिंह ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। डीपीआरओ ने लापरवाह पंचायतों के सचिवों से समय निर्धारित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा लेकिन निर्धारित समयावधि बीत गई, लेकिन पंचायत सचिव हठधर्मिता से बाज नहीं आए। सभी सचिवों ने स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया। 25 में से कुल 15 सचिवों ने जवाब दिया। वह भी संतोषजनक नहीं था। डीपीआरओ ने यह स्थिति बेहद चिंताजनक बताते हुए लापरवाह सभी पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है।
प्रधानों को पुन: नोटिस
विकास में लापरवाही पर प्रधानों को भी नोटिस दिया गया था लेकिन प्रधानों ने भी संतोषजनक प्रगति नहीं की। इस पर डीपीआरओ ने प्रधानों को पुन: नोटिस जारी करते हुए अंतिम चेतावनी दे दी है। कहा है कि जल्द ही विकासकार्यों और शौचालय निर्माण में रुचि नहीं दिखाई तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें