फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई अभियान- विभाग पीट रहा ढिंढोरा, जिम्मेदार झाड़ रहे पल्ला

विज्ञापन
कासगंज की आवास विकास कॉलोनी के निकट गंदगी से अटा नाला - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना वायरस और संक्रामक रोगों से बचने के लिए अभियान चला रहे प्रशासन की मंशा पर ग्राम पंचायतें पानी फेरती दिखाई दे रहीं हैं। सीमांकन में पंचायत की हद में आने के बाद भी जिम्मेदारों ने इस नाले की सफाई को लेकर अभियान नहीं चलाया है। मजदूरों की कमी का हवाला देते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। शिकायतकर्ताओं ने पंचायत सचिव के ऑडियो के प्रमाण सहित फिर से शिकायत कर दी है।
विज्ञापन

नगर की आवास विकास कॉलोनी के समीप से एक नाला गुजर रहा है और यह नाला पूरी तरह गंदगी से अटा पड़ा है। जिससे बदबू आ रही है। कॉलोनी के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। पहले कॉलोनी के वाशिंदों ने नगरपालिका से इस नाले की सफाई का अनुरोध किया, लेकिन पालिका ने इसे अपनी हद से बाहर बताते हुए सफाई से पल्ला झाड़ लिया।
इसके बाद वाशिंदों ने आईजीआरएस पोर्टल पर फिर से शिकायत की। सीमांकन में स्पष्ट हुआ है कि यह नाला ग्राम पंचायत भिटौना की हद में है। पंचायत ने इसे अपनी हद में मानने के बाद संसाधनों और मजदूरों की कमी का हवाला देते हुए सफाई से इनकार कर दिया है। ऐसे में लोग परेशान हैं उन्हें संक्रामक रोगों की आशंका सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें