फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 गांव की बिजली एक सप्ताह से है गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली- कासगंज। क्षेत्र के बीनपुर में बिजली घर के नरथर फीडर की केबल में एक सप्ताह पहले आए फॉल्ट को विभाग अभी तक ठीक नहीं कर सका है, जिससे 50 गांव में एक सप्ताह से बिजली गुल है। बिजली आपूर्ति न मिल पाने से ग्रामीणों के सामने काफी समस्याएं आ रही हैं।
विज्ञापन

केबल में नगला नवल के निकट अचानक तेज धमाका हो जाने के बाद से फाल्ट हो गया। मुख्य केबल में फॉल्ट होने से लगभग 50 गांव प्रभावित हो गए, लेकिन विभाग इस केबल को अभी तक ठीक नहीं कर सका है, जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। उनके नलकूप नहीं चल पा रहे। जिससे किसानों को फसलों में पानी लगाने की समस्या आ रही है। इसके समर पंप, आटा चक्की, मोबाइल आदि विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उपखंड अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि यह लाइन रेलवे लाइन के नीचे से होकर जा रही है। लाइन को बदलने के लिए खोदाई करने को रेलवे की अनुमति आवश्यक है। नगला टीका प्रधान राय सिंह, नरथर प्रधान पंकज चौहान, नगला नवल निवासी एडवोकेट ध्रुव कुमार शर्मा, नगला सहजन निवासी मास्टर गिरेंद्र सिंह का कहना है कि एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति बाधित रहने से काफी दिक्कत हो गई है। आटा चक्की न चल पाने से अनाज की पिसाई तक प्रभावित हो गई है। विभागीय अधिकारी यह तक नहीं बता रहे कि कब तक आपूर्ति सुचारु होगी। विभाग के द्वारा रेलवे से अनुमति के लिए लिखा गया है लेकिन अभी तक रेलवे से अनुमति नहीं मिल सकी है। विभाग दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिससे शीघ्र आपूर्ति सुचारू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें