मैनपुरी। ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए पंचायत राज विभाग ने सफाईकर्मियों का रोस्टर निर्धारित किया है। इसकी नियमित मॉनीटरिंग भी की जा रही है। मॉनीटरिंग में अनुपस्थित मिले 11 सफाईकर्मियों को जिला पंचायत राज अधिकारी ने आरोप पत्र जारी किया है। साक्ष्य सहित जवाब न देने पर उनका निलंबन किया जाएगा।
मंगलवार को डीपीआरओ कार्यालय से ली गई लोकेशन में किशनी, कुरावली और बेवर ब्लॉक के 11 सफाईकर्मी रोस्टर से नदारद मिले। रिपोर्ट पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी 11 अनुपस्थित सफाईकर्मियों को आरोप पत्र जारी किया है। इसमें पूछा है कि वे रोस्टर में क्यों नहीं पहुंचे और उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई क्यों न की जाए। सात दिन में जवाब न देने पर उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा।
ये सफाईकर्मी मिले अनुपस्थित
-संजू, सकरा।
-ब्रह्मपाल, जखा।
-अवधेश, रतिभानपुर।
-अनुपम, गोकुलपुर।
-ब्रजेश, जींगन चंदाई।
-रिंकू, गंगा जमुनी।
-महेश, कूकामई।
-संजीव, गुलालपुर।
-ओमप्रकाश, लखौरा।
-कमलेश, लखौरा।
-सर्वेश, रामपुर सैदपुर।
सभी सफाईकर्मियों को रोस्टर के अनुसार सफाई करने के आदेश दिए हैं। इसमें लापरवाही करने वाले सफाईकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।