17एमएनपी-22- कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते जिला अस्पताल से निकाले गए संविदाकर्मी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। संविदा समाप्ति के बाद जिला अस्पताल से निकाले गए संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान इन कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया।
कलक्ट्रेट परिसर पर पहुंचे संविदा कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वे लोग वर्ष 2014 से अस्पताल में कार्य कर रहे थे अचानक उनको सेवा से बाहर कर दिया है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सीएमएस उन्हें आश्वासन दे रहे थे लेकिन 15 दिन काम करने के बाद भी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला जिससे उन लोगों ने काम करना बंद कर दिया है। उनका दो महीने का मानदेय भी नहीं दिया गया है जिससे वे लोग आर्थिक संकट से भी जूझ रहे हैं। आक्रोशित कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया।
जिलाध्यक्ष शिव कुमार, उर्मिला देवी, रुचि यादव, जुगल किशोर पांडेय, सोनू, अखिलेश, सोना मंजू आदि कर्मचारी मौजूद रहे।