मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में शनिवार की सुबह कोचिंग जा रही एक छात्रा के साथ मनचले ने छेड़खानी की। लोगों ने आरोपी को पकड़ने के बाद धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ आरोपी को चालान करने के बाद जेल भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय छात्रा को कुछ दिनों एक मनचला अंकित गुप्ता परेशान करता आ रहा था। शनिवार की सुबह जब छात्रा कोचिंग पढ़ने जा रही थी। तभी आरोपी ने छात्रा को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करते हुए खींच कर ले जाने लगा। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग व परिवार के लोग आ गए। भाग रहे आरोपी को पकड़ने के बाद लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों द्वारा पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को चालान करने के बाद जेल भेजा।