25एमएनपी-32-भोगांव में बीज की दुकान पर निरीक्षण करते एसडीएम सुधीर कुमार व कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सि?
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शनिवार को जिला कृषि अधिकारी ने भोगांव और कुरावली में खाद-बीज की दुकानों पर चेकिंग की। उन्होंने कुरावली में बिना लाइसेंस के संचालित हो रही एक दुकान को सील करा दिया। सात रसायनों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह सबसे पहले भोगांव पहुंचे। यहां एसडीएम सुधीर कुमार के साथ उन्होंने खाद और रसायनों की दुकानों पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान उन्होंने एग्रीजंक्शन केंद्र से एक, अजय बीज भंडार से दो और सौरभ बीज भंडार से दो नमूने लिए। कुरावली में एसडीएम अनूप कुमार के साथ दो नमूने भरवाए। कृष्णा बीज भंडार से एक और क्षत्रिय खाद भंडार से एक नमूना भरा। इस कार्रवाई से बाजार में खलबली मच र्गई। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले।
दुकान पर बिक रहे एक्सपाइरी कीटनाशक, नमूने भरे
किशनी। शनिवार को उप कृषि निदेशक डीवी सिंह ने एसडीएम रामशकल मौर्य के साथ कीटनाशक की दुकानों का निरीक्षण किया। नगर के प्रकाश बीज भंडार पर निरीक्षण के दौरान जहां स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला तो वहीं कई कीटनाशक दवाएं एक्सपाइरी डेट के बाद भी रखी हुईं मिलीं। इस पर दुकान संचालकों को चेतावनी देने के साथ ही नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।