बस स्टेशन पर बसें न होने के चलते इंतजार में खड़े यात्री। अमर उजाला
- फोटो : ETAH
एटा। जिले की बसों को मुड़िया मेले में भेज दिया है। इससे दिल्ली रूट पर बसें कम हो गईं। ऐसे में यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को गंगा स्नान और गुरू पूर्णिमा के चलते बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। बसें न होने के चलते यात्री परेशान हुए तो उन्होंने हंगामा किया। ना शुरू कर दिया। बाद में दूसरे डिपों की बसे रूट पर आने पर यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके।
जिले से 50 बसें मुड़िया मेला में गईं हैं, 15 बसें चालकों के अभाव में वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं। इसके अलावा 4 बसों में कार्य चल रहा है। इससे जिले से दिल्ली, हरदोई, कानपुर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को यह स्थित और खराब हो गई। जब गंगा स्नान जाने वाले यात्रियों को दो घंटे इंतजार के बाद बस नहीं मिली। उन्होंने बस स्टेशन पर हंगामा कर दिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। यात्री स्टेशन इंचार्ज की केबिन में पहुंच गए। उन्होंने कासगंज के लिए बस की मांग की। यात्रियों का कहना था कि दो घंटे से वह काउंटर पर बराबर पूछ रहे है बस के लिए, उन्हे बस यही बोल दिया जाता है कि बस आ रही होगी। वहीं एक व्यक्ति प्राइवेट बस से जाने की बात कहता है। इस पर स्टेशन इंर्चाज ने उन्हें बताया कि बसें मथुरा मेले में चली गईं है। जो बसें है वह बराबर आ और जा रहीं है। इसके चलते थोड़ी समस्या है।
50 बसें मेले में चली गई हैं। इससे कुछ समस्या आ रही है। जो बसें डिपो के पास है उनका बराबर संचालन किया जा रहा है। दिल्ली रूट की समस्या खत्म हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
मदनलाल, एआरएम, एटा।