फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के लाभार्थी विभाग के रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में चयनित किए गए लाभार्थियों पर ग्राम्य विकास विभाग नजर रख रहा है। विभाग ने सभी ब्लॉकों से ऐसे लाभार्थियों का चिन्हांकन कराना शुरू कर दिया है, जिन्होंने अब तक आवास का निर्माण शुरू नहीं कराया है। ऐसे लाभार्थियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ अनुदान की वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 8827 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभ देने का लक्ष्य तय किया गया था। इसमें अब तक 8503 आवास पूर्ण हो चुके हैं। जबकि 330 आवास ऐसे हैं, जिनका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। बुधवार को जैथरा थाने में आवास नहीं बनाने वाले चार लाभार्थियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद ग्राम्य विकास विभाग ने 330 लाभार्थियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। साल 2016-17 में 91 आवासों का लाभ अब तक पूरा नहीं हुआ है। इन लाभार्थियों में तमाम ऐसे हैं, जिन्होंने अनुदान मिलने के बाद भी काम शुरू नहीं कराया है। अलीगंज क्षेत्र में ऐसे लाभार्थियों की संख्या ज्यादा है। विभाग लाभार्थियों को रिमाइंडर देने के बाद कार्रवाई करने को तैयार है। पीडी और डीडीओ एसएन कुशवाह ने बताया कि आवास नहीं बनाने वाले लाभार्थियों को चिन्हित कराया जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये है स्थिति
साल लक्ष्य खाता सत्यापन पूर्ण अपूर्ण
2016-17 3161 3158 3070 91
2017-18 3121 3115 2983 138
2018-19 2551 2548 2450 101
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें