फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर गिरे सिटी मजिस्ट्रेट: भाकियू कार्यकर्ताओं को रोकने पर लगा धक्का, पुलिस से हुई तीखी झड़प; देखें वीडियो

Fri, 23 Oct 2026 01:01 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में एसआईआर के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन देने निकले भाकियू कार्यकर्ताओं को रोकने पर सिटी मजिस्ट्रेट जमीन पर गिर गए। इस दाैरान कुछ भाकियू पदाधिकारी भी गिरकर चोटिल हो गए। 
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं को रोकते पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें एमएलसी चुनाव का मतदान होने के कारण थाना नाई की मंडी में बैठा लिया। सुबह 11:30 बजे डीएम के आने का समय दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


थाने पर 12 बजे तक किसी के न आने पर किसान यूनियन के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट को मार्च करते हुए निकलने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। यूनियन कार्यकर्ता जाने के लिए जबरदस्ती करने लगे। उसी समय सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन वहीं देने को कहा, लेकिन कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर जाने की जिद करने लगे। कार्यकर्ता आगे बढ़े तो धक्का लगने से सिटी मजिस्ट्रेट जमीन पर गिर गए। दूसरी ओर जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के हाथ में भी चोट लग गई। बाद में सुभाष पार्क के सामने कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन साैंपा।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें