फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध वाहन पार्किंग और अतिक्रमण से जाम की चपेट में शहर

Tue, 13 Feb 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में प्रतिदिन जाम से लोग परेशान हैं। हर सड़क पर अतिक्रमण का बोलवाला है। इसके साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने अवैध रूप से वाहन पार्किंग भी बनी हुई हैं। कभी-कभी तो राहगीरों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर खानापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

शहर के अंदर जीटी रोड पूरे दिन जाम से जकड़ा रहता है। दुकानदारों के अतिक्रमण और अधिकारियों की अनदेखी के चलते बस स्टैंड से हाथी गेट चौराहे तक पूरे दिन जाम लगता है। कभी-कभी तो करीब दो किलोमीटर की इस दूरी को तय करने में 25 से 30 मिनट तक लग जाते हैं। इसके अलावा जीटी रोड पर इधर-उधर आड़े-तिरछे खड़े होने वाले ई-रिक्शा से भी जाम लगाए रहते हैं। राहगीरों का सड़क के आसपास वाले दुकानदारों से लगभग हर दिन विवाद होता है।
शहर में समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता रहता है। इसके बाद भी शहर को अतिक्रमण से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। जीटी रोड के किनारे व्यापारियों व छोटे दुकानदारों ने स्थायी और अस्थायी रूप से अतिक्रमण कर लिया है। वहीं कई स्थानों पर अवैध पार्किंग बनी हुई है, इसके कारण राहगीरों को परेशानी होती है। इसी अतिक्रमण के चलते शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले जीटी रोड पर दिनभर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

-
स्कूलों की छुट्टी के समय थम जाता है शहर
दोपहर के समय जब स्कूलों की छुट्टी होती है, तब हालत और ज्यादा खराब हो जाती है। ई-रिक्शा, ऑटो व अन्य वाहनों के साथ ही स्कूली बसें भी जाम में फंस जाती हैं। इसके कारण छोटे-छोटे बच्चों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि बाईपास बनने के बाद भी शहर को जाम से खास राहत नहीं मिल पा रही है।
-
जीटी रोड शहर का प्रमुख मार्ग है। सभी चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगनी चाहिए। तभी जाम की समस्या से निजात मिलेगी। लोग यातायात पुलिसकर्मियों की बात को अनसुना कर वाहन को ट्रैफिक के बीच में फंसा देते हैं। जिससे जाम लग जाता है। -कैलाश चंद्र मिश्रा, अलीगंज रोड
-
जीटी रोड शहर की लाइफ-लाइन है, इसलिए इस पर जाम की समस्या का निदान होना बहुत जरूरी है। सड़क के दोनों और व्यापारियों और दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। इस अतिक्रमण का हटना अति आवश्यक है। तभी जाम की समस्या से निजात मिलेगी। -सोमेश पचौरी, भगीपुर
-
अतिक्रमण की समस्या से निजात के लिए व्यापारियों को जागरूक करते हुए समझाया जा रहा है। इसके अलावा अवैध रूप से अक्रिमण करने वालों को नोटिस दिया जा रहा है। -रामनयन, एसडीएम प्रभारी ईओ नगर पालिका

मनजीत, जीवन नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें