बरौली अहीर क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की सड़क किनारे बैठे-बैठे अचानक मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
आगरा के धांधूपुरा नगला टीन चौराहे पर वृद्ध की बैठे-बैठे मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धांधूपुरा नगला टीन श्यामवीर हलवाई के सामने बने खंभे के पास एक लगभग 60 वर्षीय वृद्ध बैठे हुए थे कुछ समय बाद वे लेट गए काफी देर तक न उठने पर राहगीरों ने जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची एकता पुलिस ने मृतक के पास से मिले कागज के आधार पर भगवान सिंह पुत्र सांवरेलाल (60 वर्ष) निवासी बोदला थाना जगदीशपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने परिजन को सूचना दी सूचना पर पहुंचे मृतक के बेटा पंकज सिंह ने बताया कि पिता जी सोमवार दोपहर से घर से लापता थे। यहां कैसे आए यह हम लोगों को पता नहीं। पुलिस की सूचना पर यहां पहुंचे थे।
पिता टेलर का काम करते थे। एकता पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी एकता ने बताया कि सोमवार देर रात वृद्ध की मौत की सूचना मिलने पर परिजन को सूचना के बाद मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही पता चल सकेगा।