फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की पहचान बने भवनों को मिले ‘आगरा टैग’

Thu, 21 May 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी मीना बाजार की मशहूर कोठी समेत 25 भवनों को आगरा टैग दिया जाए, जिन्हें पर्यटक देख सकें, आगरा की संस्कृति से रूबरू हो सकें। बुधवार को हेरिटेज सेल की बैठक में इसी तरह के दर्जन भर सुझाव जिला प्रशासन को दिए गए। इनमें ताजमहल पश्चिमी गेट पर शीशमहल टीला, मून लाइट टीले का सौंदर्यीकरण और शिल्पग्राम में रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने जैसे सुझाव प्रमुख रहे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में हेरिटेज सेल बैठक में डीएम पंकज कुमार ने बताया कि एनएच-11 के जीरो से 11 किमी हिस्से को एनएचएआई से ट्रांसफर का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। उत्तरी बाईपास का प्रस्ताव भी जल्द भेजा जाएगा। डीएम ने शिल्पग्राम में कल्चरल डांस की प्रस्तुति के लिए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार को निर्देश दिए। बैठक में राजीव सक्सेना, हरविजय सिंह बाहिया, कंवलजीत सिंह, इश्तियाक अहमद, पर्यटन उद्यमी राजीव सक्सेना और केसी जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रखे गए सुझाव
ताज पश्चिमी गेट पर मून लाइट टीला, बेर टीला का सौंदर्यीकरण
कोठी मीना बाजार सरीखे 25 भवनों को आगरा टैग दिया जाए
गुरुद्वारा माईथान के आस-पास के क्षेत्र को संवारा जाए
आगरा किला से पुरानी मंडी मार्ग पर फुटपाथ सुधार के निर्देश
शाहजहां गार्डन को बॉटेनिकल गार्डन के रूप में विकसित करें
नाला मंटोला, पालीवाल पार्क के नाले का जलशोधन कर सिंचाई हो
ताज नेचर वाक, सूर सरोवर कीठम, शाहजहां गार्डन में नेचर गाइड हों
ताज पश्चिमी गेट और आगरा किला पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएं
आगरा दर्शन बस सेवा के लिए निजी कंपनियों को परमिट जारी हों
जोंस पब्लिक लाइब्रेरी खुलने का समय बदला जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें