25% से 35% तक बढ़ोतरी संभव
नए सर्किल रेट पांच साल बाद तय हो रहे हैं। पहले इसे हर दो साल बाद बढ़ाया जाता था। तब रेट में 10% से 20% तक बढ़ोतरी होती थी। ऐसे में संभावना है कि इस बार सर्किल रेट 25% से 35% तक बढ़ेंगे। हालांकि इस संबंध में प्रशासन ने अभी स्थिति को स्पष्ट नहीं किया है।
प्रमुख मार्गों के वर्तमान सर्किल रेट
- रामरघु हॉस्पिटल से चर्च रोड होते हए हनुमान मंदिर तक : 83000 रुपये/वर्ग मीटर
- हनुमान मंदिर से खंदारी स्थित होम सांइस इंस्टीट्यूट तक : 82000 रुपये/वर्ग मीटर
- कमला नगर मेन रोड से श्रीराम वाटिका एफ ब्लॉक तक : 77000 रुपये/वर्ग मीटर
- कमला नगर बी ब्लॉक से सेंट्रल बैंक पानी की टंकी तक : 75000 रुपये/वर्ग मीटर
- कलेक्ट्रेट चौराहे से रुई की मंडी चौराहे तक : 35000 रुपये/वर्ग मीटर
- रुई की मंडी चौराहे से रेलवे फाटक तक : 45000 रुपये/वर्ग मीटर
- रुई की मंडी चौराहे से भोगीपुरा चौराहे तक : 45000 रुपये/वर्ग मीटर
- भोगीपुरा बस अड्डे से पृथ्वीनाथ फाटक तक : 30000 रुपये/वर्ग मीटर
- बोदला चौराहे से सिकंदरा चौराहे तक : 42000 रुपये/वर्ग मीटर
- मदिया कटरा से मानसिक अस्पताल तक : 38000 रुपये/वर्ग मीटर
- मदिया कटरा से लोहामंडी चौराहे तक : 38000 रुपये/वर्ग मीटर
- लोहामंडी चौराहे से बोदला चौराहे तक : 35000 रुपये/वर्ग मीटर