फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Circle Rates Agra: 30 नई सड़कें और 28 कॉलोनियों में पहली बार सर्किल रेट, 15 जून को जमा होगी नई दरों की सूची 

Mon, 13 Jun 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 तहसीलदार रजनीश वाजपेयी ने बताया कि इनर रिंग रोड, लखनऊ एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, बरौली अहीर, ग्रेटर आगरा और बिचपुरी क्षेत्र में पांच साल में करीब 30 नए मार्ग चिह्नित किए हैं।
 
विज्ञापन
सदर तहसील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जमीन, मकान व दुकानों की नई सर्किल रेट का सर्वे कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब तक 30 नई सड़कें व 28 नव विकसित कॉलोनियां चिह्नित की गई हैं, जहां पहली बार सर्कि ल रेट लागू होगी। जिन गाटा संख्याओं में बसावट हो गई है उनकी 200 मीटर परिधि में भी आबादी क्षेत्र के हिसाब से स्टांप लगेगा। 

विज्ञापन


जिले में नई सर्किल दरें 15 जुलाई तक लागू हो सकतीं हैं। 15 जून तक सभी तहसीलों को नई दरों की सूची निबंधक दफ्तरों में जमा करनी है। जुलाई के पहले सप्ताह में आपत्तियों पर सुनवाई होगी। तहसीलदार रजनीश वाजपेयी ने बताया कि इनर रिंग रोड, लखनऊ एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, बरौली अहीर, ग्रेटर आगरा और बिचपुरी क्षेत्र में पांच साल में करीब 30 नए मार्ग चिह्नित किए हैं। इसी तरह कृषि भूमि से आबादी में घोषित गाटा संख्याओं के आधार पर करीब 28 नव विकसित कॉलोनियां हैं। नई सड़क व नई कॉलोनियों में बैनामा के आधार पर सर्कि ल दरें निर्धारित की हैं। किसान, अधिवक्ताओं व स्टेक होल्डर से चर्चा के बाद नई दरों की सूची बनाई गई है।  

वकीलों की बैठक आज

सदर तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष लाल बहादुर राजपूत के अनुसार नई सर्किल दरों की सूची पर चर्चा के लिए सोमवार को बार सभागार में अधिवक्ता व दस्तावेज लेखकों की बैठक आयोजित की गई है, इसमें सर्कि ल दरों के संबंध में सुझाव व आपत्तियों पर चर्चा होगी।

जनप्रतिनिधियों से मांगे सुझाव

निबंधन विभाग ने जनप्रतिनिधियों से भी सर्किल रेट को लेकर सुझाव मांगे हैं। सभी विधायक, सांसद के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। सुझावों को शामिल करते हुए नई दरों का निर्धारण किया जाएगा। 

इन कॉलोनियों में तय हुईं दरें

चित्रकूट धाम फेज एक और दो, एकता एन्क्लवे फेज एक और दो, बसेरा वाटिका, कृष्णा टाउन, बसंत वाटिका, अंजनी धाम, आगरा ग्रीन वैली, राधिका एस्टेट, माधव कुंज सहित 28 कॉलोनियों में पहली बार सर्किल दर निर्धारित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें