फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्किल 4ए, 3ए और जेल वार्डर ने जीते मैच

Mon, 19 Jan 2026 06:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जेल प्रीमियर लीग
विज्ञापन
आगरा। केंद्रीय कारागार में बंदियों की टीमों के बीच खेले जा रहे जेल प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे दिन रोमांचकारी मुकाबले हुए। रविवार को सर्किल 4ए, 3ए और जेल वार्डर ने जीता।
विज्ञापन

रविवार को पहला मैच सर्किल 4ए और 4बी बीच हुआ। इसमें 4ए ने 273 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 4बी के खिलाड़ी 176 रन ही बना सके। सर्किल 4ए ने मैच जीत लिया। दूसरा मैच 3ए और 1ए के बीच हुआ। जिसमें सर्किल 1ए ने 165 रन बनाए, 3ए ने 166 रन और 7 विकेट से मैच जीत लिया।
तीसरा मैच 4बी और जेल वार्डर एकादश के बीच हुआ। इसमें जेल वार्डर की टीम ने 194 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्किल 4बी 167 रन बना सकी। जेल वार्डर टीम ने 4बी को 27 रनों से हराकर मैच में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें