फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे चरण में 71.66 प्रतिशत वोट पड़े

Thu, 10 Dec 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे और अंतिम चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 71.66 प्रतिशत वोट पड़े। बाह में 68.70, जैतपुर में 69 और पिनाहट में 72.05 फीसदी मतदान हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान की रफ्तार बढ़ती गई। प्रधान पद के 835 और सदस्य पद के 1348 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया है।  
विज्ञापन

बुधवार की सुबह धीमी गति से मतदान शुरू हुआ। सुबह 9 बजे तक बाह में 10 फीसदी, पिनाहट में 9 फीसदी और जैतपुर में 12 फीसदी मतदान हुआ। दिन चढ़ा तो मतदान की रफ्तार भी बढ़ गई। 11 बजे तक बाह में 30 फीसदी, जैतपुर में 32 फीसदी और पिनाहट में 27 फीसदी मतदान हुआ। जबकि एक बजे तक बाह में 45 फीसदी, जैतपुर और पिनाहट में 49- 49 फीसदी वोट पड़े। इसके बाद मतदान की रफ्तार कुछ धीमी हो गई। अपराह्न तीन बजे तक बाह में 55, जैतपुर में 61 और पिनाहट में 61 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। 4:30 बजे चुनाव संपन्न होने तक बाह में 68.70, जैतपुर में 69 और पिनाहट में 72.05 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान के साथ ही प्रधान पद के बाह में 290, जैतपुर में 345 और पिनाहट में 200 उम्मीदवारों का भविष्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया। जबकि सदस्य पद के बाह में 635, जैतपुर में 577 और पिनाहट में 136 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटिकाओं में बंद हो गई है। मतदान के बाद गांव की चौपालों पर वोटिंग के रुझान को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। हार जीत को लेकर अनुमान लगाये जाने लगे। प्रत्याशी और उनके समर्थक भी मतदान के रुझान को लेकर हारजीत का आकलन करने में जुट गये हैं। वहीं, देरशाम तक मतदान कार्मिक अपनी मतपेटी जमा कराने के लिए केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें