फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के लिए भाई को पीट पीटकर मार डाला

Wed, 09 Dec 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाय की चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कटरा दबकय्यान में मंगलवार सुबह आसिफ (45) की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप उसके भाई, भाभी और भतीजों पर है। पुलिस का कहना है कि उसका भाइयों के साथ 100 वर्ग गज के मकान में हिस्सेदारी का विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह उसकी पत्नी का भाभी से झगड़ा हो गया। इसी पर उसकी हत्या कर दी गई। इसमें पांच लोग नामजद कराए गए हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई       है।
विज्ञापन

प्रिटिंग प्रेस चलाने वाले आसिफ के साथ मकान में उसके भाई वासिफ और आरिफ का भी हिस्सा है। आरोप है कि दोनों भाई आसिफ और उसकी मां चांदनी बेगम को घर से निकालना चाहते थे। वह अपना हिस्सा छोड़ने के लिए राजी नहीं था।
इसके चलते विवाद चल रहा था। कई बार झगड़ा हो चुका था। मंगलवार सुबह घर की सफाई के दौरान आसिफ की पत्नी से वासिफ की पत्नी रेहाना का झगड़ा हो गया। रेहाना का कहना था कि जान बूझकर कूड़ा उसके कमरे में डाला गया है।
विज्ञापन

इसी पर आसिफ और वासिफ झगड़ने लगे। आसिफ के बेटे अमन की ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक वासिफ और आरिफ डंडे और बेसबॉल का बैट ले आए। उसी से उसके  पापा को बेरहमी से पीटा गया। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वासिफ, उसकी पत्नी रेहाना, आरिफ, उसकी पत्नी नाजिया और बेटा अरबाब नामजद कराए गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
सेंट पीटर्स में पढ़ते हैं बच्चे
आगरा। आसिफ का सपना अपने बच्चों को पढ़ा लिखाकर डाक्टर इंजीनियर बनाने का था। उसके तीनों बच्चे सेंट पीटर्स स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें