ग्राम पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन प्रक्त्रिस्या मंगलवार देरशाम समाप्त हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक प्रधान पद के लिए 2160 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा किया। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 2865 पर्चे दाखिल किए गए हैं।
खंदौली में सोमवार को प्रधान पद के लिए 238 और ग्रामसभा सदस्य के 67 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। मंगलवार को प्रधान पद के 222 और सदस्य के 640 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार खंदौली ब्लाक में कुल 460 प्रधान पद के और 707 ग्रामसभा सदस्य के नामांकन पत्र दाखिल किए गए। फतेहाबाद में मंगलवार शाम तक प्रधान पद के लिए 571 नामांकन हुए। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 755 ने पर्चे भरे। शमसाबाद में प्रधान पद के लिए सोमवार को 292ए मंगलवार को 24 इस प्रकार कुल 566 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। वहींए सदस्य पद के लिए सोमवार को 44 और मंगलवार को 63ए इस प्रकार कुल 681 पर्चे भरे गए। एत्मादपुर में कुल 563 प्रत्याशी प्रधान पद और कुल 22 प्रत्याशी सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। नामांकन दाखिल करने वालों की मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर जबरदस्त भीड़ रही। निर्वाचन प्रक्त्रिस्या के तहत गुरुवार और शुक्त्रस्वार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। शनिवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।