आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान पर लगे दुबई थीम कार्निवल में बुधवार को क्रिसमस पर्व पर छोटे-छोटे बच्चें परिवार के साथ सेंटाक्लॉज बनकर पहुंचे। बच्चों ने 50 केक काटकर जमकर मस्ती की। एडवेंचर झूले और सेल्फी पॉइंट के साथ फोटो शूट करती महिलाएं दिखीं। कार्निवल मनोरंजन व शॉपिंग का केंद्र बन गया है। साथ ही सामाजिक जिम्मेदारी व सेवा का भी संदेश दे रहा है।
दुबई थीम कार्निवल के आयोजकों ने क्रिसमस के अवसर पर एक लाख फ्री पास बांटने की घोषणा की थी। अब तक हजारों लोग फ्री पास का लाभ उठा चुके हैं। इससे अधिक से अधिक लोग आयोजन का हिस्सा बन सके। कार्निवल में एक साथ 50 केक को काटकर जरूरतमंद बच्चों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया। सोशल मीडिया का प्रभाव
दुबई थीम कार्निवल में 10 प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी भाग लिया। उन्होंने आयोजन की गतिविधियों को अपने फॉलोअर्स के साथ साझा किया। जिससे यह कार्यक्रम न केवल आगरा में, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी चर्चा का विषय बन गया।
मनोरंजन और एकता का संगम
कार्निवल में मनोरंजन, शॉपिंग और विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ एकता और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। परिवार और दोस्तों के लिए साथ में समय बिताने का सुनहरा मौका है। दुबई थीम कार्निवल का मकसद केवल मनोरंजन प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक मंच पर लाना, जरूरतमंदों की मदद करना और तनाव मुक्त माहौल देना है।