फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़ सामान किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। पानीघाट क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने हजारों रुपये का घरेलू सामान पार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घर पिछले दो माह से बंद था।
विज्ञापन

पानीघाट निवासी राजेश्वरी विगत करीब दो माह पूर्व पति के इलाज के लिए दिल्ली गई थीं। उनके बच्चे भी दिल्ली में जॉब करते हैं। इसी बीच लॉकडाउन की कड़ाई के चलते पति-पत्नी वापस वृंदावन नहीं लौट पाए। इसका चोरों ने फायदा उठाया। घर में रखे हजारों रुपये के घरेलू सामान को साफ कर दिया। यहां तक कि चोर घर में रखे खाद्यान्न को भी ले गए। शनिवार की दोपहर जब दंपती वापस लौटे तो जानकारी हुई। गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। रंगजी चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें