फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में नकब लगाकर लाखों के जेवर नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर जेवर और नकदी चोरी कर ली। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी बेंचेलाल शाक्य के घर सोमवार को रक्षाबंधन पर चार बहनें राखी बांधने के लिए आई हुईं थीं। रात को परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। रात में चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर कमरे में दाखिल हो गए। चोर बेचेलाल की चारों बहनों के बैग, सोने की झुमकी, सोने की चेन, चांदी की पायल, छह हजार की नकदी, दो मोबाइल आदि सामान चोरी कर ले गए।
मंगलवार की सुबह बेचेलाल के घर के पास से गुजरे ग्रामीणों ने नकब लगा देखा तो तुरंत जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही गृहस्वामी से चोरी गए सामान आदि के बारे में जानकारी ली। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही चोरों की तलाश कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
नरेंद्र पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें