फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो बाइक शोरूम सहित 7 चोरी के मामलों का खुलासा, 4 चोर शातिर चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
कासगंज पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर व बरामद सामान - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शहर के एक बाइक शोरूम में 14 दिन में हुई दो बार चोरी के साथ ही अन्य चोरी की घटनाओं का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। साथ ही चार चोर भी गिरफ्तार कर लिए हैं। उनके पास चुराई गईं चार बाइक, पांच लैपटॉप, दो टेबलेट, दो मोबइल, एक एलईडी सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सुशील घुले ने वारदातों के खुलासे के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि चोरी के खुलासे के लिए एसओजी, आवास विकास चौकी, सोरों गेट चौकी एवं कोतवाली पुलिस की टीमें लगीं थीं। हीरो बाइक के शोरूम के सीसीटीवी से मिलीं फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की गई।
पुलिस ने इस पर लगातार काम किया और चेकिंग के दौरान आरोपी विशाल पुत्र राकेश, आकाश पुत्र राजेंद्र, नकुल पुत्र धरमपाल और अभिषेक पुत्र धरमपाल निवासी अशोकनगर को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि हीरो बाइक के शोरूम पर दो बार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। एक मीडिया ऑफिस, आयसर ट्रैक्टर एजेंसी सोरों गेट, पुरुषोत्तम वैद्य की दुकान, आवास विकास कॉलोनी सहित कुल सात स्थानों पर चोरी की घटनाओं को आरोपियों ने कुबूल किया।
विज्ञापन

बरामद बाइकों में तीन बाइकें एक ही कंपनी के शो रूम से चुराईं थी। एक बाइक किसी अन्य जगह से चोरी की गई थी। पुरुषोत्तम वैद्य की दुकान से चोरी गई नकदी के पांच हजार रुपये चोरों से बरामद किए गए हैं। एसपी ने पुलिस टीम को 5000 के पुरस्कार की घोषणा की है।
प्रेसवार्ता के दौरान सीओ आरके तिवारी भी मौजूद रहे। चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी मुकेश कुमार और उनकी टीम कोतवाली निरीक्षक रामरज सिंह, चौकी प्रभारी आवास विकास कुलदीप शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें