कासगंज के पटियाली में मोबाइल के शोरूम पर चोरी की वारदात के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस
- फोटो : KASGANJ
पटियाली (कासगंज)। क्षेत्र के मोबाइल शोरूम सांई कम्युनिकेशन पर चोरों ने नकब लगाकर करीब 8 लाख रुपये के मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान स्वामी को मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
कस्बे के नरदौली रोड पर सांई कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल शोरूम है। बृहस्पतिवार रात में चोर ने शोरूम के पीछे से दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस गए। वहां से 58 एंड्राइड मोबाइल एवं 40 कैंडी फोन (कीपैड मोबाइल) सहित अन्य सामान पार कर दिया। शोरूम संचालक मनीष पांडे ने बताया कि करीब 8 लाख के मोबाइल व सामान चोरी हुआ है। मनीष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुकान स्वामी ने कुछ लोगों पर शंका भी जाहिर की है।
कैंप लगाकर रह रहे दो लोगों से 12 हजार की नकदी और सामान लूटा
पटियाली। कस्बे में सड़क किनारे कैंप लगाकर रहने वाले लकड़ी ठेकेदार छोटे लाल एवं लालाराम से बृहस्पतिवार रात को तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 12 हजार रुपये और कैंप में रखा खाने पीने का सामान लूट लिया। पीड़ितों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है।
- चोरी की वारदात की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। कैंप से रुपये छीनने की घटना की जांच की जा रही है। कस्बे में पुलिस की सतर्कता बढ़ाई है। सभी चौकी प्रभारियों को अलर्ट किया गया है। - शैलेंद्र प्रताप, कोतवाली निरीक्षक।