कासगंज। शहर की आवास विकास कॉलोनी में बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर नकदी, बाइक व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी अवधेश मंगलवार को परिवार के साथ कहीं गए थे। इसी दौरान दोपहर में ही चोर घर का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। वहां से बाइक, 11 हजार रुपये, गाड़ी के कागज व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
आसपास के लोगों ने जब ताला टूटा देखा तब उन्हें मामले की सूचना अवधेश को दी। घर पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछतांछ की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।