फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। चोरों ने मंगलवार रात में दो अलग-अलग गांव में नकब लगाकर रुपये व जेवरात पार कर दिए। पीड़ितों ने थाने में मामलों की तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम ककराला निवासी सोनवती पत्नी राम नरेश का परिवार गर्मी व मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिये घर की छत पर सो रहा था। रात में चोर नकब लगाकर घर में घुस गए और रुपये, आभूषण आदि चोरी कर लिए। सुबह जब ग्रामीण घरों से निकले तो सोनवती के घर की दीवार में नकब की जानकारी दी। तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी दरियावगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
पीड़ित ने बताया कि 40 हजार रुपये, सोने के कुंडल, जंजीर, अंगूठी, चांदी की करधनी, पायल चोर ले गए हैं। उन्होंने मामले की तहरीर दी है।
दूसरी घटना इसी क्षेत्र के दरियाव गंज स्टेशन निवासी चंद्रपाल के घर हुई। उनका परिवार भी छत पर सो रहा था। सुबह जब वह नीचे उतरे तो कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर सामान बिखरा था। उनके घर में भी चोर नकब लगा कर घुसे थे और बक्सा ले गए। उन्होंने बताया कि बक्से में 8 हजार रुपये, सोने चांदी के आभूषण आदि ले गए हैं। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें