फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में मिठाई की दुकान में लगाया नकब

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल रोड पर मुखिया हलवाई वाली गली स्थित एक मिठाई की दुकान में चोरों ने नकब लगा कर माल पार कर दिया। दुकान स्वामी ने नामजद लोगों पर नकदी और सामान चोरी करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुखिया हलवाई वाली गली निवासी दिलीप कुमार मिठाई की दुकान रखे हैं। 14 फरवरी को वह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। आरोप है कि रात में चोरों ने दुकान में नकब लगाकर 2500 रुपये व सामान चोरी कर लिया। अगली सुबह करीब पांच बजे उनके भाई अनुज ने नामजद लोगों को दुकान से सामान ले जाते हुए देखा।
आरोप है कि पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 17 फरवरी को दुकान के ऊपर बने कमरे से भी बर्तन आदि सामान भी चोरी हो गया। जिन लोगों ने चोरी की है वह लोग अब उसे धमकी दे रहे हैं। दिलीप ने एक प्रार्थना पत्र एसपी को भी दिया है। इसमें नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें