फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी के पेपर में नकल करते पकड़ीं तीन छात्राएं

विज्ञापन
22एमएनपी-12-परीक्षा केंद्र पर छात्रों की जांच करते शिक्षक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलेभर में शनिवार को कड़ी निगरानी के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई। हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर में एक परीक्षा केंद्र से तीन छात्राओं को सचल दल ने नकल करते हुए पकड़ा। छात्राओं के खिलाफ कुरावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान नाजर सिंह यादव प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल रोसिंगपुर के सचल दल ने डीएवी इंटर कॉलेज लखौरा से तीन छात्राओं को नकल करते पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक ने छात्राओं के विरुद्ध थाना कुरावली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत 33,5,92 परीक्षार्थियों में से 29,6,85 परीक्षार्थी उपस्थिति हुए, जबकि 3,904 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत एक परीक्षार्थी उपस्थित रहा।
नाम बदलकर परीक्षा दे रहे छात्र को पकड़ा
महावीर इंटर कॉलेज जौहरी नगर में एक परीक्षार्थी की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। डीएम के निर्देश पर बीएसए विजय प्रताप सिंह ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान परीक्षार्थी पूछताछ में पहले तो गुमराह करता रहा। इस बीच बीएसए ने छात्र के गांव पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि छात्र का सही नाम शैलेंद्र कुमार है। बीएसए ने इसकी जानकारी फोन से केंद्र व्यवस्था को दी तो छात्र ने स्वीकार किया कि वर्ष 2012 में उसने शैलेंद्र कुमार पुत्र सत्य राम निवासी नगला छेड़ी थाना दन्नाहार के नाम से सतानंद इंटर कॉलेज रठेरा से 10वीं की परीक्षा पास की है। अब वह अवनीश कुमार पुत्र सत्यराम के नाम से नाम बदलकर परीक्षा दे रहा है। छात्र जनता इंटर कॉलेज अवाहार दरवाह से संबंधित है और परीक्षा केंद्र महावीर इंटर कॉलेज जौहरी नगर में परीक्षा दे रहा है। छात्र के विरुद्ध केंद्र व्यवस्थापक हरप्रसाद यादव ने बीएसए के निर्देश पर थाना दन्नाहार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक छात्र को केंद्र व्यवस्थापक ने फर्जी नहीं माना है। छात्र की उत्तरपुस्तिका को मूल्यांकन के लिए संकलन केंद्र पर जमा किया गया है। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि परीक्षार्थी की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो स्थिति बनेगी उसके हिसाब से संबंधित छात्र के परीक्षा परिणाम को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल- अंग्रेजी प्रश्न पत्र
पंजीकृत परीक्षार्थी- 33,5,92
उपस्थित परीक्षार्थी- 29,6,85
अनुपस्थित परीक्षार्थी- 3,904
अवैध सामग्री के साथ पकड़े परीक्षार्थी-03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें