फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना खरीद- किसानों को घर घर पर्ची देने पहुंचे कर्मचारी

विज्ञापन
कासगंज में एक खेत में तैयार खड़ी गन्ने की फसल - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बॉयलर पूजन होते ही गन्ना विभाग और चीनी मिल के कर्मचारी गन्ना खरीद में जुट गए हैं। गन्ने की खरीद के लिए किसानों को पर्चियां देने के लिए कर्मचारी घर-घर पहुंच रहे हैं। पर्चियां मिलते ही किसान भी गन्ना बिक्री की तैयारियों में जुट गए हैं। गन्ने की कटाई शुरू कर दी गई है। चीनी मिल रविवार से गन्ने की खरीद शुरू कर देगी। जिले में पेराई सत्र देरी से शुरू हुआ है। गन्ना विभाग की सख्ती के चलते चीनी मिल प्रशासन पूरी तरह पेराई की व्यवस्थाओं में जुट गया है। मिल के अधिकारी और गन्ना विभाग के अधिकारी प्रतिदिन आपस में सामंजस्य बनाकर गन्ना खरीद की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को चीनी मिल का बॉयलर पूजन हुआ उसके बाद किसानों को गन्ना खरीद के लिए पर्चियां भेजी जाने लगी हैं। चीनी मिल के कर्मचारी पर्चियां लेकर स्वयं गन्ना किसानों के घर तक पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जिले के अधिकांश ग्रामों में कर्मचारियों की टीमें पहुंची और गन्ना खरीद की पर्चियां वितरित कीं। ग्रामीण क्षेत्र के खरीद केंद्रों पर रविवार से गन्ने की खरीद शुरू हो जाएगी। जबकि मिल के मुख्य द्वार पर गन्ने की खरीद 27 नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें