फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर फ्रीडम फाइटर नजरबंद

Sun, 31 Jan 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अब ‘अपनों’ से लड़ना पड़ रहा है। प्रदेश में शराब बंदी की मांग करते हुए आंदोलन चला रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिम्मन लाल जैन को शनिवार को पुलिस नेे एक बार फिर उनके ही घर में नजरबंद कर दिया। चिम्मन लाल जैन ने एलान किया था कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर शराब की दुकान में आग लगाएंगे। हालांकि बाद में उन्होंने प्रदर्शन को सांकेतिक करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब 96 वर्षीय चिम्मन लाल जैन पिछले कई महीनों से शराब बंदी की मांग कर रहे हैं। साथ ही लोगों को शराब से होने वाले नुकसान के प्रति आगाह कर रहे हैं। पहले उन्होंने एलान किया था कि सरकार ने यूपी में शराब बंदी की घोषणा नहीं की तो वह दो अक्तूूबर को (गांधी जयंती) यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या कर लेंगे। इस घोषणा के बाद एक अक्तूबर की रात को ही उन्हें नजरबंद कर दिया गया था। तीन अक्तूबर की सुबह नौ बजे पुलिस ने पहरा हटाया था।
तब चिम्मन लाल जैन ने प्रण लिया था कि गांधी जी के बलिदान दिवस (30 जनवरी) को वह स्वयं शराब की दुकान को आग लगाएंगे। प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने प्रदर्शन को सांकेतिक करने पर सहमति दे दी थी, लेकिन उन्हें आभास था कि प्रशासन उनके प्रदर्शन में रोडे़ अटकाएगा। इसलिए वह 29 जनवरी की रात को ही भूमिगत हो गए थे। शनिवार सुबह तय कार्यक्रम के मुताबिक पुलिस को चकमा देते हुए वह बिजलीघर स्थित बौद्ध बिहार पहुंच गए।  धीरे-धीरे उनके समर्थक भी जमा हो गए। पूजा के बाद जैसे ही बाहर निकले और मशाल जलाई तो वहां पुलिस पहुंच गई। वह मैना गेट पथवारी स्थित आवास पर पहुंचे। फिर पुलिस ने उन्हें घर से नहीं निकलने दिया। करीब डेढ़ बजे तक उनके घर पुलिस बैठी रही।
विज्ञापन

इनबाक्स...
पांच से चलेगा दुकानबंदी आंदोलन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिम्मन लाल जैन ने बताया कि प्रशासन कितनी भी कोशिश कर ले उनका आंदोलन रुकेगा नहीं। उन्होंने बताया कि एक फरवरी को जिलाधिकारी को कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया जाएगा। उसके बाद पांच फरवरी से दुकानों को बंद कराने का अभियान चलेगा। पूर्व पार्षद मीना देवी के नेतृत्व में पांच फरवरी को छीपीटोला स्थित शराब की दुकान को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें