फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपति नाथ मंदिर का मॉडल रहा दर्शनीय

Sun, 31 Jan 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
युगशक्ति पब्लिक स्कूल, सैनिक नगर में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान एवं हस्तकला प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हुआ। छात्राओं की ओर से बनाए गए नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर पर आधारित मॉडल को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रदर्शनी में 400 से अधिक विज्ञान और हस्तकला के मॉडल प्रदर्शित किए गए। आखिरी दिन मुख्य अतिथि के रूप में रमणरेती गोकुल महावन, मथुरा के कार्ष्णि कृष्ण दाऊदयाल शास्त्री महाराज मौजूद थे। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया। विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश कुमार और प्रधानाचार्या अनुभा कुलश्रेष्ठ ने मुख्य अतिथि को आचार्य श्रीराम शर्मा का साहित्य भेंट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें