फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: खेल-खेल में मासूम के सिर में फंसा प्रेशर कुकर, सर्जन ने ऑपरेशन थिएटर में कटर मशीन से कटवाया

Sat, 28 Aug 2021 06:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

एसएम चेरीटेबिल अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने ऑपरेशन थिएटर में कटर से कुकर कटवाया। बच्चे को आधा घंटे अस्पताल में रखा, अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। 
विज्ञापन
प्रेशर कुकर में फंसा बच्चे का सिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लोहामंडी में खेलते वक्त डेढ़ साल के मासूम का सिर कुकर में फंस गया। सांस लेने में दिक्कत होने पर बच्चा रोने लगा। यह देख परिजनों के होशफाख्ता हो गए। तत्काल पास के ही एसएम चेरीटेबिल अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने ऑपरेशन थिएटर में कटर मशीन से कुकर कटवाया। बच्चे को आधा घंटे अस्पताल में रखा, अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। 

विज्ञापन

सर्जन डॉ. फरहत खान ने बताया कि लोहामंडी निवासी भोला खान बच्चे को लेकर अस्पताल आए। यह बच्चा कोसीकलां निवासी सुमायला का है, जो अपने मायके आई हुई हैं। शनिवार को इनका डेढ़ साल का बच्चा हसन का सिर खेलते वक्त कुकर में फंस गया था। ऐसी स्थिति में ऑपरेशन थिएटर में बच्चे को लेकर गए और पास से ही मेकेनिक बुलाया। बच्चे के हिलने-डुलने और रोने के चलते दो घंटे में कटर मशीन से कुकर काटा गया। इसके बाद बच्चे को ऑक्सीजन भी दी गई। हालत सामान्य होने पर आधा घंटे के बाद बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: रेशम के धागों से बनी 'हरि चंद्रिका' पोशाक पहनकर दर्शन देंगे श्रीराधाकृष्ण, मनमोहक छवि देखेंगे भक्त

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें