फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों को बुखार, शरीर पर चकत्ते...टीका लगाने घर पहुंचेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पांच साल तक के बच्चे को बुखार है और शरीर पर दाने या चकत्ते भी हो रहे हैं। यह खसरा हो सकता है। किसी बच्चे में ऐसे लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर जाकर टीका लगाएगी। इसके लिए नियंत्रण कक्ष बनाते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सर्दी में खसरा का खतरा बढ़ जाता है। कई बार टीके के बाद भी बच्चे में खसरा हो सकता है। ऐसे में अगर बच्चे को बुखार के साथ चकत्ते हो रहे हैं तो इसकी जानकारी 0562-2600412 पर दे सकते हैं। टीम फोन करने वाले से बच्चे का नाम, पिता का नाम, क्षेत्र का नाम, बच्चे में कब से ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इस तरह के सवाल पूछ कर रिपोर्ट बनाएगी।
इसके बाद टीम घर जाकर बच्चों की जांच कर खसरे का टीका लगाएगी और विटामिन ए का सिरप भी पिलाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि टीम घर जाकर संदिग्ध बच्चे का नमूना लेकर जांच करेगी। इसमें पुष्टि होने के बाद पीड़ित बच्चे के साथ ही आसपास के पांच साल तक के बच्चों को भी खसरे से बचाव के लिए अतिरिक्त डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें