संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 1.23 लाख बच्चों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा सत्र में 10 दिन बच्चों को पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी बल्कि इन दिनों स्कूलों में मस्ती की पाठशाला चलेगी।
जिले में संचालित परिषदीय और कस्तूरबा गांधी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आनंदम मार्गदर्शिका विकसित की गई है। इसके जरिये विद्यार्थियों की व्यावहारिक शिक्षा व अनुभव, समग्र शिक्षा और उनकी सीखने की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कौशल आधारित गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, समुदाय से जुड़ाव, स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और स्थानीय व्यवसायों के प्रति समझ विकसित की जाएगी।