टीयर्स मंदबुद्धि संस्थान, शास्त्रीपुरम् में गुरुवार को 24वें वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन हुआ। इसमें स्पेशल बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एसपी प्रोटोकॉल अशोक कुमार त्रिपाठी ने संस्थान के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि स्टेट बैंक के डीजीएम कमलदीप प्रसाद ने भी टीयर्स की निदेशिका डा. रीता अग्रवाल और पूरे स्टाफ की मेहनत को सराहा। नेशनल चेंबर के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने कहा कि संस्थान को राष्ट्रपति से अवार्ड मिलना बड़ी बात है। टीयर्स मंदबुद्धि संस्थान की निदेशिका ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष रमाशंकर गोयल, मुकेश अग्रवाल, डा. सुनील अग्रवाल, मुकेश जैन, विनोद अग्रवाल, अशोक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं के विजेता
रिले रेस में अलग-अलग कक्षा के प्रदीप, विष्णु, दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पिक द बाल में विक्की, रन एंड द कि में अमान, टब में बॉल डालने में तनु, चूड़ी रेस में नम्रता, डाग एंड द बोल में निशू और प्राशु पहले स्थान पर रहे।