फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम, जीते पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शमसाबाद रोड स्थित क्रिमसन पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित की गई। जिसमें प्राथमिक एवं जूनियर बालक-बालिकाओं के लगभग 450 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन




शनिवार को दौड़, कूद, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, गोला फेंक, तश्तरी फेंक, गायन-वादन, राष्ट्रीय एकांकी, पीटी एवं व्यायाम प्रदर्शन में बच्चों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन बालक वर्ग सिंगल में वंश प्रथम व ईशान द्वितीय, डबल्स में वंश व अजय विजेता रहे।

वहीं बालिका वर्ग सिंगल में नंदिनी विजेता, डबल्स में मोहिनी और सोनल बहरामपुर विजेता रहे। लंबी कूद बालक जूनियर में ऋतिक प्रथम, हेमंत द्वितीय, पवन तृतीय व बालिका वर्ग में तान्या प्रथम, रोशनी द्वितीय, रेखा तृतीय रहे।
विज्ञापन




कबड्डी में प्राथमिक बालक फतेहपुर सीकरी विजेता व खेरागढ़ उपविजेता रहा। कुश्ती 35 किलोग्राम वर्ग में शाहनवाज प्रथम, प्रशांत द्वितीय, 38 किलोग्राम मोनू प्रथम, लोकेश द्वितीय, 41 किलोग्राम करन प्रथम, लव द्वितीय, 44 किलोग्राम राजा प्रथम, करन द्वितीय, 48 किलोग्राम अमन प्रथम गजेंद्र द्वितीय रहे।

खो-खो बालक में एत्मादपुर विजेता, खेरागढ़ उपविजेता, बालिका में एत्मादपुर विजेता व बरौली अहीर उपविजेता, वालीबाॅल बालक में फतेहाबाद विजेता, खेरागढ़ उपविजेता रहा। इससे पूर्व उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी सुमित कुमार ने किया। समापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड ने किया।



इस दौरान अरुण कुमार सिंह, राम प्रकाश यादव, शिखा झींगरन, दिनेश पराशर, उमेश यादव, शशि प्रभा, मनोज मुद्गल, अवनीश मालिक, अनिल उपाध्याय, विवेक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें