फतेहपुर सीकरी। गुलिस्तां वाहन पार्किंग में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पर्यटक वाहन अचानक जमीन धंसने से बने गड्ढे में कई फीट समा गया। गनीमत रही कि घटना के समय वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
शनिवार को एक पर्यटक वाहन पार्किंग में आया। तभी मिट्टी धसकने लगी और वाहन उनमें समा गया। गनीमत रही कि उसमें कोई पर्यटक सवार नहीं था। यह घटना ड्राइवर की लापरवाही और पार्किंग क्षेत्र की अव्यवस्था दोनों के कारण हो सकती है। बता दे पार्किंग के कुछ हिस्सों में लंबे समय से मिट्टी धंसने की समस्या देखी जा रही थी।