फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम रोड से लापता हुए बच्चों को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आश्रम रोड से बुधवार को दो मासूम खेलते हुए घर से दूर निकल गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तलाश शुरू की और साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद बच्चों को परिजन तक पहुंचाया।
विज्ञापन

हरिशचंद्र व सालिगराम बुधवार को काम पर गए थे। पत्नियां घर पर थीं, दोपहर करीब दो बजे सलिगराम का तीन वर्षीय पुत्र रोशन व हरिशचंद्र की पांच वर्षीय पुत्री सौम्या खेलते हुए घर से दूर निकल गए। बच्चों को घर पर न देख परेशान माताओं ने कोतवाली पहुंच कर इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को जानकारी दी। इंस्पेक्टर नेबच्चों की तलाश में टीमें लगा दीं, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किए। करीब साढ़े तीन घंटे बाद दोनों बच्चे करहल रोड पर मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें