फोटो 38 आयोजन समिति के साथ मौजूद जीते प्रतिभागी। संवाद
मैनपुरी।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त जयंती समारोह का शुभारंभ हो गया। पहले दिन हिंदी और अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें समाज के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ, महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ़ चंद्रमोहन सक्सेना ने किया। उन्होंने कहा कि सुलेख का अभ्यास एकाग्रता, धैर्य और स्थिर हाथों की मांग करता है। जिलाध्यक्ष राजीव कुलश्रेष्ठ ने कहा कि यह लेखक की रचनात्मकता, भावना, जुनून और व्यक्तिगत शैली को व्यक्त करने का एक माध्यम है।
रामशरण लाल सक्सेना की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता की संयोजक अरुणा जौहरी रहीं। अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता त्रिवेणी सहाय कमठान की स्मृति में सात्विक सक्सेना ने प्रायोजित की। वहीं हिंदी के प्र गई, यह प्रतियोगिता सारिका सक्सेना के संयोजकत्व में संपन्न हुई। इस दौरान डॉ. सूर्यमोहन सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, डॉ़ आशा सक्सेना, राजू सक्सेना रंगशाला, कुसुमलता श्रीवास्तव, अरुणा जौहरी, अमित जौहरी, रजत सक्सेना, विकास कुलश्रेष्ठ, हिमालय राज प्रधान, डॉ़ रिचा सक्सेना, पूजा कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।