फतेहाबाद में ही सुरेश मेडिकल स्टोर से कफ सिरप का एक नमूना लेकर लैब भेजा गया। सभी कफ सिरप के निर्माता कंपनी, निर्माण तिथि, बैच नंबर, एक्सपायर्ड तिथि, ड्रग कोड समेत अन्य जानकारी दर्ज कर रिपोर्ट भी बनाई गई है। कोल्ड्रिफ कफ सिरप कहीं नहीं मिला।
कोल्ड्रिफ के स्टॉक की मांगी जानकारी
सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी के औषधि निरीक्षकों को कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर बैन लगाते हुए बिक्री रोकने के निर्देश दिए हैं। सभी विक्रेताओं से इस कफ सिरप के स्टॉक की जानकारी मांगी गई है।
आगरा फार्मा एसोसिएशन के महामंत्री महेश अग्रवाल ने बताया कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री न करने और स्टॉक की जानकारी देने के लिए कहा गया है। आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप की आगरा में आपूर्ति नहीं होती है। फिर भी संगठन में इस सिरप की खरीद-बिक्री न करने के लिए कहा है।
ये भी पढ़ें-
मूर्ति विसर्जन हादसा: उटंगन नदी में वीनेश के बाद ओकेश का भी मिला शव...अब तक नदी में मिली आठ लाशें, चार लापता