फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे बालक की तालाब में डूबकर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। गांव दिखतमई में सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहा एक चार साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। उसका शव पानी में उतराता मिला। इससे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दिखतमई निवासी सुखराम कठेरिया का चार वर्षीय पुत्र मयंक सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद अचानक लापता हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसकी तलाश शुरू की। लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला। तीन घंटा चली तलाश के बाद दोपहर करीब दो बजे उसका शव तालाब में उतराता मिला।
शव देख परिजनों की चीख निकल गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दो मासूम जिंदगियां लील गया तालाब
गांव दिखतमई निवासी सुखराम कठेरिया के दो पुत्रियों के अलावा दो पुत्र भी थे। सोमवार को चार साल के मयंक की तालाब में डूब कर मौत हो गई। चार वर्ष पूर्व सुखराम के पहले पुत्र की भी तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। दो बच्चों को खोने के बाद सुखराम व उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सुखराम की दो बेटियां 10 वर्षीय देवकी और पांच वर्षीय मानसी भी रो-रोकर व्याकुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें