फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए सरकार को सभी दावे खोखले- सरिता शाक्य

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करतीं सरिता चौहान गुट की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में एक सभा का आयोजन किया। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार के सभी दावे खोखले हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याओं को रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। सात सूत्री मांगों के संबंध में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

सरिता शाक्य ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष का प्रतीक है। यह महिलाओं को उनके अधिकार और आत्म सम्मान का दिवस है। लेकिन देश में लाखों महिला कर्मचारियों को उनके अधिकार और समान कार्य के लिए समान वेतन से दूर रखा जा रहा है।
आक्रोशित महिलाओं ने तिकोनिया पार्क से झंडे व बैनरों के साथ कलक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकाला। सात सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर अरुणा बैस, मंजू चौहान, रिचा दुबे, शुक्ला देवी, रिहाना बेगम, सुषमा कश्यप, शशी किरन, मंजू, वंदना यादव, अल्का यादव, मीरा यादव, शाहीन बेगम आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें