फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दो मासूमों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, शिशु सदन के अधीक्षक सस्पेंड

Sat, 31 Aug 2019 09:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती राजकीय शिशु सदन के बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के राजकीय शिशु सदन में डायरिया से दो बच्चों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। शासन ने शुक्रवार को शिशु सदन के अधीक्षक भुवनेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में वो उपमुख्य परिवीक्षा अधिकारी कानपुर कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। 
विज्ञापन


मथुरा शिशु सदन का चार्ज फिलहाल बीना देवी को दिया गया है। वहीं, लखनऊ से पहुंचे बाल कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पुनीत मिश्रा ने शिशु सदन का निरीक्षण किया और स्टाफ से जानकारी ली। डिप्टी डायरेक्टर अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे। 

राजकीय शिशु सदन में फैले डायरिया से 10 से भी ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं। इनमें कुछ को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी का इलाज मथुरा के जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आगरा में इलाज के दौरान हुई दो बच्चों की मौत

आगरा में इलाज के दौरान इन्हीं बच्चों में से डेढ़ साल के गोपाल और छह माह की वंशिका की मौत हो गई थी। डिप्टी डायरेक्टर ने शुक्रवार को शिशु सदन पहुंचकर पिछले दो दिनों से बच्चों को दिए जा रहे भोजन के बारे में पूछा। 

शिशु सदन में यह स्थिति यकायक उत्पन्न नहीं हुई, बल्कि स्थानीय स्तर पर लंबे समय से बरती जा रही लापरवाही इसका कारण बनी हैं। 27 अगस्त को ही यहां डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को लेकर अचानक पहुंचे थे। 

इस दौरान जब निरीक्षण किया तो स्थितियां भयावह मिलीं। शिशु सदन के स्टोर में रखे पोहा और सेवई के पैकेटों में कीड़े लग चुके थे। यह खराब हो चुके थे। टीम ने इन्हें तत्काल ही मौके पर ही नष्ट कराया। 

इसके अलावा स्टोर में रखीं खाद्य सामग्री में से बेसन, अरहर की दाल, तेल की स्थिति भी ठीक नजर नहीं आई। इसके लिए इनके नमूने लिए गए। साथ ही सुधार करने के लिए खाद्य विभाग ने राजकीय शिशु सदन को नोटिस भी जारी किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें