फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः बालक सहित तीन मिले कोरोना पॉजिटिव, 216 हुई संक्रमितों की संख्या

Wed, 24 Jun 2020 04:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • 216 मिले हैं अब तक कोरोना संक्रमित 
  • 142 लोगों को उपचार के बाद किया गया ठीक 
  • 67 लोगों का चल रहा है उपचार 
  • 07 लोगों की हो चुकी है मौत 
विज्ञापन
संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने सील किया रास्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में एक बालक सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 216 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 142 लोगों को ठीक कर लिया गया है। वहीं वर्तमान में 67 को उपचार दिया जा रहा है। सात लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। भोगांव क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज में एक 10 वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे कोविड केयर सेंटर भोगांव में भर्ती कराया गया है। 

मैनपुरीः बारिश ने फीके किए गर्मी के तेवर, बादलों ने दिलाई लोगों को राहत
विज्ञापन


जागीर विकास खंड के गांव पर्वतपुर निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसे भी कोविड केयर सेंटर भोगांव में भर्ती कराया गया है। इसके अतिरिक्त करहल विकास खंड के नगला अनूप में पूर्व में संक्रमित युवक के संपर्क में आने पर एक और युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। 
विज्ञापन

बुधवार को कुल 252 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें कोरोना संक्रमित तीन को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड केयर सेंटर भोगांव भेजा। वहीं उनके संपर्क में आने वालों को भी सैंपल के लिए क्वारंटीन हाउस भोगांव भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित क्षेत्रों को सैनिटाइज कर रही है। जबकि संक्रमित के गांवों में थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई गई है। 

संपर्क में आने वालों की हुई जांच
बुधवार को मोहल्ला छपट्टी में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए 28 लोगों की बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर सैंपलिंग की गई। सभासद राजेंद्र बाबू पहलवान की मौजूदगी में संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की शिविर लगाकर जांच के बाद स्क्रीनिंग और सैंपलिंग की गई। गलियों सहित संक्रमित के मकान और दुकान को सैनिटाइज किया। इंस्पेक्टर कोतवाली भानुप्रताप सिंह ने दुकानदारों को दुकानें नहीं खोलने की चेतावनी दी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें