फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर से गिरे बालक की पहिया के नीचे आने से मौत

Mon, 28 Oct 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव पाठकपुर में ट्रैक्टर से गिर गया और पहिया के नीचे आने से गंभीर घायल हो गया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजन ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गांव पाठकपुर निवासी सत्यवीर का 10 वर्षीय पुत्र अनिकेत बाबा राजेंद्र के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर लहरा गंगा घाट पर सोमवार की सुबह खेतों पर गया हुआ था। खेत से लौटते समय गड्ढे में ट्रैक्टर फंसकर अनियंत्रित हो गया। इससे अनिकेत ट्रैक्टर से छिटक कर नीचे गिर पड़ा। इसी बीच उसके ऊपर से पहिया उतर गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में सोरोंजी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें