फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा डायरिया का कहर जारी, एक और बालक की मौत, आठ हुई मरने वाले बच्चों की संख्या

Wed, 31 Jul 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जिले में डायरिया से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार को लाए डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि उसकी तीन दिनों से तबियत खराब थी।  परिजन मोहल्ले में ही प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे थे। 
विज्ञापन


थाना खैरगढ़ क्षेत्र के इटौली निवासी अमित कुशवाह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा है। उसके छोटे बेटे अनुज उर्फ शिवा की तीन दिन पहले हालत खराब हो गई। उल्टी व दस्त होने के कारण मोहल्ले में उपचार कराते रहे। 

मां सुमन की मानें तो उसके पास पैसा नहीं थे। दो दिन उपचार कराने के बाद जब मंगलवार को हालत ज्यादा खराब हुई तो वह सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाई। डाक्टर ने उसे भर्ती कर लिया उपचार के दौरान दोपहर ढाई बजे शिवा की मौत हो गई। बेेटे की मौत की सुनकर सुमन बिलख पड़ी। डायरिया से अभी तक आठ बच्चों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें