फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की बाल्टी में गिरने से ढाई साल के बालक की मौत, जानिए आखिर कैसे हुआ ये

Fri, 08 Dec 2017 08:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मासूम - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
न्यू आगरा के जगनपुर में ढाई साल का बालक घर में खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। इससे बालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


जगनपुर निवासी नीलू पेंटर है। नीलू के भाई साहब सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह दस बजे नीलू टीवी देख रहा था, जबकि उसकी पत्नी राधा बाजार से दवा लेने गई थी। दोनों बच्चे विनय (पांच) और मुक्का (ढाई) घर के आंगन में खेल रहे थे। 

आंगन में पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी। मुक्का खेलते समय बाल्टी में गिर गया। इसके बाद निकल नहीं सका। कुछ देर बाद नीलू कमरे से बाहर आया, उसने बच्चे को बाल्टी में पड़ा देखा। वह बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है। मुक्का की मौत से मां राधा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। साहब सिंह ने बताया कि बाल्टी तकरीबन डेढ़ फीट ऊंची है, उसमें आधा पानी भरा हुआ था। मुक्का उसमें गिरा और बाहर नहीं निकल सका। इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें