फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: घर के बाहर नाली में मिला बालक का शव, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 13 Jul 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

घर की छत पर बड़े भाई के साथ बालक सो रहा था। रात में जब भाई जागा, तो वह उसके पास नहीं था।  घर के बाहर बच्चे को खोजने के लिए परिजनों ने निकलना चाहा, तो पाया कि दरवाजा बाहर से बंद है।
विज्ञापन
demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के नगला विश्नू निवासी 12 वर्षीय बालक का शव सोमवार देर रात घर के बाहर नाली में मिला। यह देखकर घरवाले विलाप करने लगे। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग भी जग गए और पीड़ित के घर पहुंचे। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में घरवालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन


लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला विश्नू निवासी शिवम (12) का शव सोमवार देर रात घर के बाहर नाली में पड़ा मिला। मृत बालक के पिता नेमीचंद्र का कहना है कि सोमवार रात शिवम अपने बड़े भाई मोहन के पास छत पर सो रहा था। रात करीब दस बजे शिवम ने मोहन से कहा कि वह कुछ लेने जा रहा है। मोहन के मना करने पर वह लेट गया। रात करीब दो बजे मोहन की आंख खुली तो शिवम उसके पास नहीं था। शिवम को पास न देख मोहन ने इसकी जानकारी पिता को दी।

बाहर से था घर का दरवाजा बंद  

नेमीचंद्र का कहना है कि शिवम की तलाश के लिए घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया तो दरवाजा बाहर से बंद था। शोरगुल मचाया तो आसपास के लोग भी जाग गए। उन्होंने दरवाजा खोला। घर के बाहर निकले तो देखा शिवम का शव नाली में मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। थानाध्यक्ष लाइनपार शिव कुमार चौहान का कहना है कि बालक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें